फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अधिकारी विश्रामालय के पीछे फंदे से लटका मिला रेलकर्मी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। आनंदनगर रेलवे स्टेशन के अधिकारी विश्रामालय के पीछे सोमवार सुबह रेलवे कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान अटल नगर (सिधवारी) निवासी भद्रसेन गिरी (42) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, रात 10 से 12 बजे के बीच उनकी मौत हुई है। हालांकि, वह कब रेलवे परिसर पहुंचे, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

भद्रसेन गिरी रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य (आईडब्ल्यू) विभाग में माली के पद पर तैनात थे। रविवार सुबह घर से गोरखपुर जाने की बात कहकर निकले थे। शाम करीब सात बजे बेटे अंकित से फोन पर उनकी आखिरी बातचीत हुई थी। उस समय उन्होंने खुद को कैंपियरगंज में बताया था और रात तक घर लौटने की बात कही थी। इसके बाद परिजन ने कई बार फोन किया। घंटी बजती रही लेकिन फोन नहीं उठा।
सोमवार सुबह रेलकर्मी बबलू अधिकारी विश्रामालय पहुंचे तो भवन के पीछे बने शेड के नीचे भद्रसेन का शव फंदे से लटका देखा। इसकी जानकारी आईडब्ल्यूआई इशरार अहमद समेत अन्य कर्मचारियों को दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस पहुंच गई। सीओ दीपशिखा वर्मा और थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन

मृतक के साले श्याम गिरी ने एक अधिकारी और एक कर्मचारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। आईडब्ल्यूआई इशरार अहमद ने बताया कि भद्रसेन गिरी तीन दिन से ड्यूटी पर नहीं आ रहे थे। उनका स्वभाव काफी मिलनसार था। सहकर्मियों के बीच भी उनकी अच्छी छाप थी।
थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौत का समय रात करीब 10 से 12 बजे के बीच का माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
कई कागजात मिले, बाइक नहीं मिली
पुलिस को घटनास्थल से मृतक का बैग मिला है। इसमें दो चेकबुक, बैंक को संबोधित एक प्रार्थना पत्र, डायरी और अन्य कागजात बरामद हुए हैं। हालांकि, उनकी बाइक आसपास नहीं मिली। वह अधिकारी विश्रामालय के पास कब पहुंचे। इसका भी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें