फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चार्ट पेपर लेने निकली किशोरी से छेड़खानी का आरोप, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 साल की किशोरी से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उनकी बेटी रविवार की शाम चार्ट पेपर लेने निकली थी। जब वह नहीं लौटी तो वह बेटी को ढूंढने लगीं लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में उन्हें फोन से घटना की सूचना मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि किशोरी को अकेला पाकर युवक ने छेड़खानी की। इस संबंध में उन्होंने थाने में तहरीर दी है।
श्यामदेउरवा के थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्र ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम ने बताया कि किशोरी के साथ युवक द्वारा छेडखानी की तहरीर मिली है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें