परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेइया टोला डगरपुरवा निवासी राकेश की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेइया टोला डगरपुरवा निवासी सहतू बीते 10 अक्तूबर की सुबह नौतनवां ठूठीबारी मुख्य मार्ग के बगल खड़े थे।
इस दौरान रमपुरवा निवासी बाइक सवार दीपई प्रसाद ने ने उसे ठोकर दी। इससे सहतू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उसका इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घायल सहतू के पुत्र राकेश की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि बाइक चालक पर केस दर्ज किया गया है।