फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक सवार पर दुर्घटना के मामले में दो के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। थाना घुघली क्षेत्र के नंदना टोला सिवपुर में सोमवार दोपहर करीब 3:55 बजे सड़क हादसा हो गया। घरेलू सामान की खरीदारी से लौटी युवती मंगलम विशार्या को लाल रंग की अपाची बाइक ने टक्कर मार दी। युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों आरोपी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन




पीड़िता मंगलम विशार्या थाना घुघली के नंदना टोला सिवपुर निवासी एडवोकेट परदेशी विशार्या की पुत्री है जो ग्राम वेलवा बुजुर्ग थाना भिटौली के निवासी हैं। परदेशी विशार्या ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी रजवल चौराहे से घर लौट रही थी। नंदना काली मंदिर के आगे मोड़ पर पहुंचते ही पीछे से विपुल गौतम ग्राम परसा-गिदही और जुगेश ग्राम नंदना टोला कंचनपुर अपनी लाल अपाची बाइक से तेज रफ्तार में लापरवाही पूर्वक टक्कर मारकर भाग गया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मंगलम विशार्या स्कूटी सहित गिर पड़ी। उनके दाहिने पैर, कमर और छाती पर गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल में भर्ती युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी विपुल गौतम ग्राम परसा-गिदही और जुगेश ग्राम नंदना टोला कंचनपुर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें