फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विवाहिता को प्रताड़ित करने पर पति समेत तीन पर केस

Sat, 19 Apr 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ढोलघाट रामपुर गांव की सुमन गुप्ता को ससुराल पक्ष के लोग प्रताडित कर रहे थे। इससे परेशान होकर उसने थाने में तहरीर दी। मामले में पति आदेश अग्रहरि, जेठ अभिषेक अग्रहरि और जेठानी आरती देवी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 14 अप्रैल को दोपहर लगभग 2 बजे तीन लोग घर में जबरन घुस आए और उसके साथ मारपीट, धक्का-मुक्की और घर में तोड़फोड़ की। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों में पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता के अनुसार, मेरे पति, जेठ और जेठानी ने मेरे साथ मार-पीट और गाली-गलौज की। आरोप लगाया कि घटना के दौरान आरोपियों ने उसे और उसके बेटे को कमरे में बंद कर दिया।
किसी तरह से मौका पाकर उसने 112 नंबर पर पुलिस को फोन कर सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता ने बताया कि उसके पति आदेश अग्रहरि का एक महिला से अवैध संबंध है। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के अनुसार, इस मामले में पीड़िता के तहरीर पर तीन आरोपियों में पति, जेठ और जेठानी पर केस दर्ज हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें