सिंदुरिया/घुघुली। घुघली पुलिस ने पति, सास-ससुर, ननद और जेठ समेत 10 लोगों पर दहेज उत्पीड़न में केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। घुघली थाना क्षेत्र के घुघली बुजुर्ग निवासी पूनम ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 28 मई 23 को अजय यादव निवासी अगया जगदीशपुर थाना कप्तानगंज जिला कुशीनगर के साथ हुई थी। शादी में चार लाख रुपये नकद और जेवर के साथ घरेलू सामान देकर विदाई हुई थी। आरोप है कि ससुराल जाने के बाद चार माह तक सब कुछ ठीक रहा। उसके बाद ससुराल वाले दो लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे।
25 मई को बाल पकड़कर पिटाई की और मिट्टी का तेल छिड़ककर मारने की कोशिश की। अगले दिन घर से निकाल दिए। घुघली थानाध्यक्ष गौरव कुमार सिंह के अनुसार, पीड़िता की तहरीर पर पति, सास, ससुर व जेठ व ननद सहित 10 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
ताल स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों को साइकिल बांटते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सल