सिसवा बाजार। क्षेत्र के सबयां में बीती रात बरात से लौट रहा एक चार पहिया वाहन एक दीवार से टकरा गया। वाहन में सवार 6 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार की देर रात बिहार से वापस लौट रहे बरातियों की कार दीवार से जा टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और सेफ्टी बैलून खुल गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल सोनौली निवासी प्रदीप के सिर में चोट लगी है। परसा मालिक निवासी जितेंद्र का बायां पैर और हाथ टूट गया है। वहीं राकेश का सिर फट गया है और बोदरवार निवासी शिवम का दाहिना पैर टूट गया है। संवाद