फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किराना दुकानदार ने किशोरी से की छेड़छाड़, दबोचा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। चौक थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आई किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही चौक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किराना दुकानदार को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, खड्डा थाना क्षेत्र की किशोरी लगभग एक माह पूर्व अपनी बहन के घर चौक थाना क्षेत्र के एक गांव में आई थी। शनिवार की सुबह वह अपनी बहन के चार वर्षीय पुत्र को साथ लेकर नजदीकी चौराहे पर स्थित एक किराना दुकान पर बिस्कुट लेने गई थी। बिस्कुट लेकर जैसे ही वह वापस मुड़ी दुकानदार ने उसका हाथ पकड़कर जबरन दुकान के अंदर खींचने का कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। भयभीत किशोरी ने घर पहुंचकर पूरी घटना अपनी बहन को बताई। किसी ने इसकी सूचना चौक पुलिस को दे दी। चौक पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें