32,000 उपभोक्ताओं को समस्या से निजात मिलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के सभी तहसीलों में बिजली घर ओवर लोड है। बिजली निगम इस समस्या को दूर करने के लिए चार तहसीलों में पांच एमवीए का बिजली घर बनेगा। इससे 32,000 उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।
रिवैंप योजना के तहत बिजली घर निर्माण के लिए बिजली निगम ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। सदर, फरेंदा, निचलौल और नौतनवां तहसील में कई हअलनर घर ओवर लोड हैं। रिवैंप योजना के माध्यम से परतावल क्षेत्र के हरपुर तिवारी में छह करोड़ रुपये से पांच एमवीए का बिजली घर बनाया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव विभाग की ओर से भेजा गया है। बहदुरी, परसा मलिक, चकदह में जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव की मंजूरी मिलते ही इसपर कार्य शुरू होने की उममीद है। बिजली घर तैयार होने पर एक तहसील में आठ हजार उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने बताया कि रिवैंप योजना के तहत हरपुर तिवारी, परसा मलिक, बहदुरी, चकदह में 24 से 26 करोड़ रुपये की लागत से पांच एमवीए का बिजली घर बनाया जाएगा।
...
परतावल बिजली घर पर सबसे अधिक लोड
परतावल का बिजली घर जिले में सबसे अधिक ओवर लोड चल रहा है। क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज के अलावा बार-बार बिजली ट्रीप होने की समस्या झेलनी पड़ रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली बिल वसूली के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन आपूर्ति पर निगम के अधिकारियों का ध्यान नहीं है। अगर बिजली समय पर सही वोल्टेज के साथ मिले तो परेशानी नहीं होगी।