महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव में बुधवार को नहर की भूमि पर कब्जा करने वाले चार लोगों पर सिंचाई विभाग ने कार्रवाई की। उनके अस्थाई और स्थाई अतिक्रमण तोड़कर सरकारी जमीन मुक्त कराई है। नायब तहसीलदार सदर देश दीपक तिवारी व एसडीओ रवि रंजन के नेतृत्व में सिंचाई विभाग व राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने पनियरा थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव में पहुंची।
जहां पर चार लोगों ने सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा करके उस पर टीनसेट, झोपड़ी बनाकर उसमें रह रहे थे। जेसीबी मशीन लगाकर सिंचाई विभाग एवं राजस्व विभाग ने खाली कराया है। नायब तहसीलदार सदर देश दीपक तिवारी ने बताया कि अनंतपुर गांव में सिंचाई विभाग की लगभग 20 डिस्मिल भूमि पर गांव के रामप्यारे,बेचन,रामानंद,रामाकांत ने अतिक्रमण कर उस पर टिनसेड, झोपड़ी बना लिया था। इसको खाली कराने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने इन लोगों को कईयों बार नोटिस भेजा, लेकिन लोगों ने अवैध कब्जा नहीं हटाया। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग,राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने जेसीबी मशीन लगाकर सिंचाई विभाग की भूमि से अवैध अतिक्रमण को खाली करवाया गया है। इस मौके पर उप राजस्व अधिकारी प्रदीप प्रकाश मिश्रा, जेई आबिद अली, जिलेदार अजीत कुमार, ओमप्रकाश मौजूद रहे।