फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कॅरिअर काउंसिलिंग खोलेगी 10 हजार विद्यार्थियों के तरक्की की राह

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की पहल पर बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों के भविष्य को सही दिशा देने के लिए कॅरिअर काउंसिलिंग शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के सभी राजकीय स्कूलों के लिए पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

जनपद में संचालित 29 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में लगभग 10 हजार विद्यार्थियों का नामांकन है। इन सभी स्कूलों में 25 नवंबर से कॅरिअर काउंसिलिंग शिविर लगेंगे। शिविरों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, रोजगार के अवसरों और भविष्य के चयन से जुड़े तौर-तरीकों से अवगत कराना है।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय गौहरपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल कुमार यादव ने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से मुख्य रूप से 12वीं कक्षा के छात्रों को उनकी बोर्ड परीक्षाओं के बाद आने वाली चुनौतियों और कॅरिअर विकल्पों के बारे में जागरूक किया जाएगा। शिक्षा विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक युवा इन सत्रों से जुड़कर सही मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन


विशेषज्ञ देंगे जानकारी
बरवां राजा प्रधानाध्यापक रामजी प्रसाद ने बताया कि काउंसिलिंग में विशेषज्ञ वक्ता छात्रों को विभिन्न शैक्षणिक धाराओं, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों और कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी देंगे। इससे छात्र अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार अपने भविष्य की स्पष्ट रूपरेखा तैयार कर सकेंगे। परीक्षा के तनाव को दूर करने और लक्ष्य निर्धारण में मदद करने के लिए भी सत्र आयोजित किए जाएंगे।

बोले अधिकारीकाउंसिलिंग शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के राजकीय स्कूलों के बच्चों को भी बड़े शहरों की तरह कॅरिअर गाइडेंस मिलेगा। इससे ड्रॉपआउट दर में कमी आएगी और उच्च शिक्षा की ओर रुझान बढ़ेगा।
विज्ञापन

- राम नगीना भारती, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें