सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक लगेगा शिविर, प्रतिदिन न्यूनतम 100 पंजीकरण करना होगा अनिवार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। गेहूं के क्रय को समय से प्रारंभ करने व किसानों की मुश्किलों को दूर करने के लिए शनिवार से प्रत्येक ब्लॉक गोदाम पर पंजीकरण शिविर लगेगा। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक चलने वाले शिविर के लिए अधिकारियों को नामित कर दिया गया है। सभी को न्यूनतम 100 किसानों का पंजीकरण करने के लिए कहा गया है।
सदर ब्लॉक गोदाम पर विपणन निरीक्षक सतीश चंद, परतावल में विपणन निरीक्षक सुयश त्रिपाठी व अनिल कुमार, पनियरा में विपणन निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा, घुघली में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी उमेश, सिसवा में विपणन निरीक्षक प्रदीप कुमार, निचलौल में विपणन निरीक्षक पंकज सिंह, मिठौरा में विपणन निरीक्षक कमलेश कुमार, आनंदनगर में विपणन निरीक्षक नवीन नायक, धानी में विपणन निरीक्षक प्रवीण सिंह यादव, बृजमनगंज में विपणन निरीक्षक राजेश गौतम, लक्ष्मीपुर में विपणन निरीक्षक अजीत पांडेय व रतनपुर में विपणन निरीक्षक राकेश तिवारी को पंजीकरण अधिकारी नामित किया गया है।
नोडल अधिकारी भी संबंधित ब्लॉक से एकत्र करेंगे सूचना
सदर व निचलौल तहसील के सात ब्लॉकों के लिए क्षेत्रीय विपणन अधिकारी प्रदीप तिवारी एवं आनंदनगर व नौतनवां तहसील के पांच ब्लॉकों के लिए क्षेत्रीय विपणन अधिकारी पवन अग्रहरी को सूचना एकत्र करने की जिम्मेदारी दी गई है।
कोट
किसानों से गेहूं को क्रय किए जाने के लिए अधिक से अधिक पंजीकरण जरूरी है। सभी ब्लॉक में लगने वाले शिविर में पहुंचकर किसान पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।
-विवेक कुमार सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी