फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चार्ली कंपनी के कैडेट्स को मिला ओवरऑल प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रिल प्रतियोगिता में एनसीसी कैडेट्स ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शन
विज्ञापन

सिसवा बाज़ार। राष्ट्रीय कैडेट कोर के 102 यूपी बटालियन द्वारा परमहंस पाल पीजी कॉलेज गुरली में जारी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन ड्रिल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 22 कॉलेज के 638 कैडेटों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अल्फा, ब्रेवो, चार्ली और डेल्टा कंपनी के गर्ल्स एवं बॉयज़ कैडेट्स की टीमों में से ओवरऑल प्रथम स्थान चार्ली कंपनी के कैडेट्स ने प्राप्त किया।

ड्रिल प्रतियोगिता के अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक मान सिंह ने कहा कि ड्रिल केवल एक शारीरिक क्रिया नहीं बल्कि अनुशासन, एकता, समन्वय और त्वरित निर्णय क्षमता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि ड्रिल की सटीकता किसी भी सैन्य संगठन की मूल पहचान होती है और एनसीसी कैडेट्स इस अनुशासन के उत्कृष्ट उदाहरण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा ने बताया कि ड्रिल प्रतियोगिता में सभी दलों ने जिस समर्पण, समयपालन और तालमेल का प्रदर्शन किया है वह एनसीसी के उच्च मानकों को दर्शाता है। एएनओ लेफ्टिनेंट हेमंत कुमार यादव, लेफ्टिनेंट डॉ संदीप कुमार श्रीवास्तव, लेफ्टिनेंट डॉ. अनुपम सहाय, थर्ड अफसर राकेश कुमार साहनी, टीओ वैभव दुबे उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें