फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सी विजिल एप से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराना आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सी विजिल एप से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराना आसान
विज्ञापन

कोई भी व्यक्ति इस ऐप के जरिए कहीं भी आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी दे सकेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। चुनाव में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने मोबाइल ऐप सी विजिल लांच किया है। इस ऐप के जरिए आमजन आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट कर सकेंगे। यह एप निर्वाचन की घोषणा की तिथि से प्रभावी होगी और मतदान के एक दिन बाद तक बनी रहेगी।
इसकी जानकारी डीएम सत्येंद्र कुमार ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दल व मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में इस एप का प्रयोग किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति इस ऐप के जरिए कहीं भी आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी दे सकेगा। सी विजिल एप चुनावी गड़बड़ियों पर तत्काल लगाम लगाने में सहायक होगा। इस एप के आने से नागरिकों को चुनाव के संबंध में शिकायत दर्ज कराने के लिए पीठासीन अधिकारी के कार्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

---------------
जीपीएस वाला एंड्रायड स्मार्ट फोन जरूरी
सी विजिल एप के लिए कैमरा, इंटरनेट कनेक्शन और जीपीएस वाला एंड्रायड स्मार्ट फोन जरूरी होगा। शिकायत के लिए जागरूक नागरिक को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की एक तस्वीर या अधिक से अधिक दो मिनट का वीडियो रिकॉर्ड कर इस एप पर भेजना है। इसमें शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
-------------------
जीपीएस की मदद से शिकायत वाले स्थान की पहचान की जा सकेगी
जीपीएस की मदद से शिकायत वाले स्थान की पहचान की जा सकेगी। इसके लिए शिकायतकर्ता को एक यूनिक आईडी मिलेगी, जिससे वह आगे की कार्रवाई जान सकेगा। शिकायत दर्ज होने के बाद सूचना जिला नियंत्रण कक्ष के पास जाएगी। फिर इसे फील्ड इकाई को दिया जाएगा। इस एप पर केवल आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की ही शिकायत की जा सकेगी। फोटो और वीडियो बनाने के बाद यूजर्स को सिर्फ पांच मिनट का समय मिलेगा। पहले से ली गई फोटो व वीडियो अपलोड करने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

-----------------------
आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का प्रमाण भेजने में होगी सहूलियत
चुनाव प्रचार के दौरान व मतदान के दिन आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के कई मामले सामने आते हैं और कई स्थानों से विवाद की बातें भी सामने आती हैं पर शिकायतें सही स्थान तक नहीं पहुंच पाती और उल्लंघन मामलों पर सही कार्रवाई नहीं हो पाती। सी विजिल एप लोगों के लिए एक ऐसा माध्यम होगा, जिससे आम लोग आसानी से किसी भी प्रत्याशी के आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के प्रमाण सीधे भेज पाएंगे। इस मामले की तुरंत सत्यता की जांच भी हो सकेगी। आयोग का मानना है कि इस एप से आचार संहिता उल्लंघन करने के मामलों में काफी कमी आएगी और कार्रवाई में भी काफी पारदर्शिता होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें