फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार दीन भगवान सहानी (55) की मौत हो गई। साइकिल पर बैठा दूसरा व्यक्ति और बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, नौतनवां थाना क्षेत्र के कौलही टोला राजधानी निवासी दीन भगवान साहनी (55) और सोमनाथ (50) साइकिल से घर आ रहे थे। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैसिया बाबू के पास उनकी साइकिल में तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दीन भगवान सहानी की मौके पर मौत हो गई, जबकि सोमनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार भी घायल हो गया। पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
अनियंत्रित ऑटो पलटा, दो घायल
बृजमनगंज। बहदुरी मार्ग पर स्थित टिकौली के पास रविवार देर रात अनियंत्रित होकर एक ऑटो गड्ढ़े में पलट गया। हादसे में चालक विक्की एवं यात्री विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बस्ती के रहने वाले हैं। सोनौली से घर जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक चंद्रहास मिश्र ने बताया कि घायलों को सीएचसी बृजमनगंज भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें