फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञापन देकर मानदेय मांगा

Sat, 13 Feb 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नवीनीकरण एवं मानदेय न दिए जाने के संबंध में शुक्रवार को प्रेरकों ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार द्विवेदी ने कहा कि प्रेरकों का 20 माह से मानदेय नहीं दिया जा रहा है। जबकि निदेशालय द्वारा प्रेरकों का मानदेय जिले पर भेजे हुए लगभग छह माह से अधिक हो गया है। प्रेरकों के तीसरी किस्त का मानदेय जिले पर आए लगभग 15 दिन से ऊपर हो गया है।

दोनों बजट जोड़ कर प्रेरकों का मानदेय लगभग दस माह आकर जिले पड़ा हुआ है। लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण सभी ब्लाकों में मानदेय का भुगतान नहीं हो पाया। डीएम द्वारा प्रेरकों का नवीनीकरण किए छह माह हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज तक नवीनीकरण पत्र नहीं बांटा गया है।

बताया कि 16 फरवरी तक सभी ब्लाकों में मानदेय व नवीनीकरण पत्र नहीं बांटे गए तो समस्त प्रेरक डीएम कार्यालय के सामने 17 फरवरी को 10 बजे से भूख हड़ताल के लिए बाध्य होंगे। संरक्षक संजय मणि त्रिपाठी, अजय पटेल, उदय रौनियार, रीना भारती के अलावा तमाम प्रेरक मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें