फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के समाधान को सीडीओ से मिले कारोबारी

Thu, 20 Dec 2018 12:54 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
समस्याओं के समाधान को सीडीओ से मिले कारोबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने बुधवार को सीडीओ को ज्ञापन सौंपकर नगर पालिका परिषद नौतनवां में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत की। इस दौरान व्यापारियों ने पार्किंग शुल्क के नाम पर हो रही वसूली की शिकायत के मद्देनजर अब तक कोई कार्रवाई न किए जाने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन


संगठन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद नौतनवां में वाहन चालकों से अवैध रूप से पार्किंग शुल्क वसूल किया जा रहा है। नगर पालिका के पास कोई ऐसी जमीन नहीं है जिस पर पार्किंग की व्यवस्था कराकर नियमानुसार शुल्क वसूल कर सके। इस मामले में कई बार शिकायती पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी क्रम में व्यापारियों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर नौतनवां में एक गैस एजेंसी पर रिफिलिंग किए जाने व अवैध वसूली का आरोप लगाया। उनका कहना था कि नौतनवां कस्बे में स्थित गैस एजेंसी से जुडे़ उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने शिकायत की जांच कराने, वसूली बंद कराने, एजेंसी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर संगठन के महामंत्री फूलचंद अग्रवाल, अनिल गुप्ता, ईश्वर चंद जायसवाल, रमेश गुप्ता, सीताराम, परशुराम जायसवाल, महेंद्रानंद जायसवाल आदि     मौजूद रहे। इसी क्रम में जितेंद्र जायसवाल ने बुधवार को एसडीएम नौतनवां को ज्ञापन सौंपकर नगर पालिका क्षेत्र में पुलिस चौकी के सामने बनाए जा रहे सार्वजनिक शौचालय के निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत की जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें