फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड बढ़ी, 9 डिग्री सेल्सियस पर लुढ़का पारा

Thu, 20 Dec 2018 12:45 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
ठंड बढ़ी, 9 डिग्री सेल्सियस पर लुढ़का पारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। सुबह और शाम को गलन से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। कोहरे व बादलों के कारण सूर्य देव देर से दिखाई दे रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी जिला अस्पताल में मरीजों व उनके साथ आए तीमारदारों को हो रही है। वहीं रोडवेज बस स्टेशन पर भी अलाव की व्यवस्था न होने से सुबह, शाम व रात के समय लोगों को परेशानी हो रही है। इसके बाद भी पालिका प्रशासन प्रमुख चौराहों व बाजारों में अलाव की व्यवस्था नहीं कर रहा है। इस बीच बुधवार को पारा 9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। अधिकतम तामपान 21 डिग्री सेलि्सयस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार की रात से ही कोहरे का असर दिखने लगा। सुबह से 11 बजे तक कोहरे का खासा असर रहा। इसकी वजह से वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई थी। ठंड अधिक होने की वजह से जरूरतमंद ही अपने घरों से बाहर निकले। जो लोग घर से बाहर निकले वह शरीर को पूरी तरह से गर्म कपड़ों से ढके रहे। अस्पतालों में भी ठंड का खासा असर दिखा। मरीज व उनके तीमारदार गर्म कपड़ों से ढके हुए थे। राजीव नगर निवासी पवन कुमार वर्मा, आत्मा राम गुप्ता ने बताया कि ठंड से बचने के लिए सभी तहसीलों, नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में जिला प्रशासन की तरफ से अलाव की व्यवस्था कराने के निर्देश ही अब तक जारी नहीं किए गए हैं। कहीं भी अलाव जलते हुए दिखाई नहीं दे रहा है। इतना ही नहीं, गरीबों को ठंड से बचाने के लिए कंबल की व्यवस्था भी नहीं की जा रही है। इनका कहना था कि बस स्टेशन, रैन बसेरा व जिला अस्पताल तक में अलाव की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके चलते कड़ाके की ठंड में लोगों को परेशानी हो रही है। जिला अस्पताल के नवजात शिशु देख भाल इकाई के बाहर गैलरी में मरीज के साथ आए तीमारदार ठंड से परेशान दिखे और गैलरी में एक किनारे ठंड से बचाव करते दिखे। लोगों ने कहा कि दिन में धूप निकलने पर तो हल्की राहत मिलती है लेकिन रात की सर्द हवा में परेशानी होती है।
सीएमएस डॉ. आरबी राम ने कहा कि जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए कंबल की व्यवस्था की जाती है। ठंड बढ़ने पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी।एडीएम इंद्र भूषण वर्मा ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए रैन बसेरा को ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। ठंड बढ़ने पर कंबल वितरण की व्यवस्था भी प्रशासन की ओर से   की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें