फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गोरखपुर जाने के लिए रात में समय से नहीं मिलती हैं बसें

Mon, 29 Jan 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रात के समय में शहर के बस स्टेशन से गोरखपुर जाने के लिए बसे नहीं मिलती हैं। ठंड के समय में यात्रियों को भटकना पड़ रहा है। गोरखपुर जाने के लिए निजी बसों व अन्य वाहनों में जद्दोजहद करना पड़ता है। रात के आठ बजने के बाद अगर किसी को गोरखपुर जाना है, तो उसे अगले दिन का इंतजार करना पड़ेगा। यात्रियों को बेहतर व्यवस्था मुहैया कराने का दावा फेल साबित हो रहा है।
विज्ञापन

अगर आपको रात के समय महराजगंज से गोरखपुर जाना है, तो नहीं जा पाएंगे। क्योंकि, रात होते ही रोडवेज बसों के पहिए थम जाते हैं। इस कारण मजबूरी में यात्रियों को या तो अपने निजी वाहनों से जाना पड़ता है या फिर टैक्सी बुक करना पड़ता है। जानकारी होने के बावजूद विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। इससे यात्रियों में रोडवेज विभाग के प्रति नाराजगी व्याप्त है। कतरारी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि किसी न किसी काम से महराजगंज जाना पड़ता है। यदि वहां देर हो जाती है तो वापस आने के लिए बस नहीं मिलती है। मजबूर होकर या तो वहीं रात बितानी पड़ती है या फिर टैक्सी बुक करना पड़ता है।

रोडवेज बसों की रात्रि सेवा शुरू होने के बावजूद यात्रियों को सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। परतावल के रवि कुमार ने बताया कि रात में साढ़े आठ बजे के बाद गोरखपुर जाने के लिए रोडवेज बस नहीं मिल पा रही हैं। गोरखपुर जाने के लिए या तो महंगे दामों में आटो बुक करना पड़ता है या फिर अगले सुबह का इंतजार करना पड़ता है। शिकायत करने के बावजूद भी अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा ने बताया कि गोरखपुर जाने के लिए लिए रात में 8:30 बजे तक बसों की सुविधा है। गर्मी के समय में 10 बजे तक बसें मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें