फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बसों में बढ़ी भीड़, यात्री हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। होली मनाकर गांव से लौटने वाले प्रवासियों के कारण रोडवेज की बसाें में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। स्थिति यह है कि लांग रूट के साथ ही गोरखपुर जाने वाली बसे भी ओवरलोड दौड़ रहीं।
विज्ञापन

होली में गांव घर आने वाले लोगों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए परिवहन निगम ने अपने चालक-परिचालक की छुट्टियां रद्द कर प्रोत्साहन योजना प्रभावी कर रखा है।

लांग रूट की बसों में जगह न मिलने के कारण त्योहार मनाने आए प्रवासी किसी तरह गोरखपुर तक की यात्रा पूरी कर लेना चाहते हैं, जिससे गोरखपुर से वह बड़े शहरों के लिए बस या ट्रेन की सुविधा ले सकें। सोमवार को महराजगंज डिपो से गोरखपुर जाने वाली बसें यात्री खचाखच भरे रहे।
विज्ञापन


होली के साथ-साथ रमजान व सहालग के कारण यात्रियों की संख्या बढ़ी है। डिपो से कुल 81 बसें लोकल व लांग रूट पर संचालित की जा रहीं। पांच और बसों की डिमांड राज्य स्तर पर की गई है।
विज्ञापन

-सर्वजीत वर्मा, एआरएम, महराजगंज डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें