फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दिव्यांगजनों की बस यात्रा होगी सुगम, परिचालक होंगे प्रशिक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। परिवहन निगम की बसों में दिव्यांगों का सफर सुगम होगा। इसकी व्यवस्था बनाने में राज्य परिवहन निगम ने परिचालकों को सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण की रूपरेखा बनाई है। अगले माह यह प्रशिक्षण होगा जिसके लिए महराजगंज डिपो को पत्र भेजकर परिचालकों को चरणबद्ध भेजने के निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन

मूक बधिर दिव्यांगों को सांकेतिक भाषा सिखाई जाती है। इसको ध्यान में रखकर परिचालकों को सांकेतिक भाषा के हस्त वर्णमाला (मैनुअल अल्फाबेट) ओष्ठ पठन (स्पीच रीडिंग) आधुनिक तकनीक (वर्चुअल रियलिटी) का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद वह मूक-बधिर यात्रियों की समस्याओं को आसानी से समझ पाएंगे, बल्कि उन्हें दिव्यांगों के लिए आरक्षित सीट पर बिठाकर सम्मानजनक व्यवहार भी करेंगे।
प्राप्त पत्र के मुताबिक प्रशिक्षण राज्य स्तरीय प्रशिक्षक देंगे जो सांकेतिक भाषा के मूलभूत शब्द और संकेत के रूप विस्तार से बताएंगे। अबतक मूक-बधिर यात्रियों को अपनी बात समझाने में परेशानी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें