महराजगंज। महराजगंज डिपो ने ग्रामीण परिवहन सेवाओं में विस्तार किया है। जिला मुख्यालय से पनियरा रूट पर एक ग्रामीण बस सेवा शुरू की गई है जो कानपुर तक जाएगी। इस रूट पर चलने वाली यह दूसरी रोडवेज सेवा है।
महराजगंज डिपो से परतावल, पनियरा, मुजरी, कैंपियरगंज, मेंहदावल, खलीलाबाद, बस्ती लखनऊ होते हुए कानपुर के लिए ग्रामीण परिवहन सेवा 25 अप्रैल से प्रारंभ कर दी गई है। जो सुबह आठ बजे से चलेगी।
पहले परतावल व पनियरा के लोगों को गोरखपुर जाकर कानपुर के लिए बस या ट्रेन की सुविधा लेनी पड़ती थी, लेकिन इस सेवा के शुरू होने से गोरखपुर जाने में जो समय लगता था उतने ही समय में यात्री खलीलाबाद तक ग्रामीण रूट से होते हुए पहुंच रहे हैं।
पनियरा के सौरभ सिंह, अजीत पटेल, परतावल के व्यापारी राम यश गुप्ता व अभिषेक ने बताया कि ग्रामीण बस सेवा से कानपुर कम समय में पहुंचने की सुविधा बढ़ी है। यह सेवा बहुत आवश्यक थी।