फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद का पुतला जलाया

Sun, 31 Jan 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बृजमनगंज। लेदवा चौराहे पर रविवार को हियुवा कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला जलाया। कहा कि राष्ट्रविरोधी लोग खुली सीमा का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य व हिन्दू युवा वाहिनी नेता जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुतला जलाया गया। जितेंद्र ने कहा कि आज आतंकवाद देश के लिए नासूर बनता जा रहा है। देश में आतंकी घटनाएं दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। जिस पर शासन प्रशासन अंकुश लगाने में विफल है।
विज्ञापन


नेपाल सीमा अति संवेदनशील हो गई है। खुली सीमा का लाभ उठाकर आतंकी देश में प्रवेश कर रहे हैं। यह क्षेत्र राष्ट्रविरोधी तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है। जिसे हिन्दू युवा वाहिनी कत्तई बर्दास्त नहीं करेगी। दीनबन्धु, सतीश कुमार, विजय जायसवाल, गिरिजेश मौर्य, राजकिशोर मौर्य, प्रिंस, अमित, रविंद्र कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें