फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निजी औद्योगिक पार्क बनवाएं, वित्तीय सहायता के साथ मिलेगी ब्याज में छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
- इच्छुक लोग 10 से 50 एकड़ में विकसित कर सकते हैं निजी औद्योगिक पार्क
विज्ञापन

- भूमि के मूल्य का 90 प्रतिशत धनराशि एक प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध कराई जाएगी

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। उद्योगों के विकास व निवेशकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में निजी औद्योगिक पार्क के विकास पर भी जोर दिया जा रहा है। इच्छुक लोग 10 से 50 एकड़ में इसे विकसित करेंगे। विभाग की आर से निवेशकों को मानक के मुताबिक एक प्रतिशत साधारण ब्याज पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अन्य समस्याओं को दूर कराने में भी सहायक की भूमिका निभाई जाएगी।

प्रदेश सरकार प्रत्येक जिले में निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए जुटी हैं। जहां उद्योग विभाग के पास भूमि है वहां उद्यमियों के सीधे प्रोत्साहन पर जाेर दिया जा रहा है एवं जहां नहीं है, वहां पर निवेशकों को निजी औद्योगिक पार्क को विकसित करने के लिए प्रोत्साहन देने की योजना बनाई गई है। जिले में भी निवेशकों को प्रोत्साहित करना है। ऐसे में 10 से 50 एकड़ के बीच भूमि रखने वाले लोगों को विभाग की ओर से 50 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से सर्किल रेट पर भूमि के मूल्य का 90 प्रतिशत धनराशि एक प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

प्रथम तीन वर्ष तक इसमें एक प्रतिशत ब्याज देना होगा, वहीं चौथे वर्ष से इसका ब्याज प्रतिशत छह हो जाएगा। निजी पार्क विकसित करने वाले निवेशकों को लिए गए ऋण को अधिकतम छह वर्ष में लौटाना होगा।
विज्ञापन


भूखंड लेने वालों को मिलेगा स्टांप शुल्क पर 100 प्रतिशत छूट
विकसित हुए निजी पार्क में भूखंड को खरीदने व लीज पर लेने वालों को स्टांप शुल्क पर 100 प्रतिशत का छूट प्रदान किया जाएगा। इससे छोटे लोग भी प्रोत्साहित हो सकेंगे।
-

निजी औद्योगिक पार्क को विकसित करने के लिए निवेशकों में रुचि नहीं है। इच्छुक लोग जल्द से जल्द आवेदन कर योजना का लाभ उठाना सुनिश्चित करें।
अभिषेक प्रियदर्शी, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें