सोनौली। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के संबंध में की गई कथित अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
शनिवार की शाम भाजपा नेता प्रेम जायसवाल और सेवा भारती के ओम प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का पुतला फूंका और नारेबाजी करते हुए बयान की कड़ी निंदा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजनीतिक मर्यादा का पालन सभी नेताओं को करना चाहिए तथा व्यक्तिगत टिप्पणियां लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ हैं। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन में व्यापारी नेता सुभाष जायसवाल, राजू जायसवाल ,गुरु मद्धेशिया नन्हे प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, आनंद , कन्हैया, राजेंद्र वर्मा, अमरजीत वर्मा, राजेंद्र, मनोज, प्रेम सिंह, रवि वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।