फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रयागराज से लाैट रहे भाई-बहन और रिश्तेदार की हादसे में मौत

Fri, 31 Jan 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
कुशीनगर जिले के पेमली ग्राम सभा में मृतक संजय सिंह के मकान पर पसरा सन्नाटा।
विज्ञापन
परतावल। प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या का स्नान करने पत्नी, मित्र और रिश्तेदारों के साथ बीते शनिवार को घर से निकले संजय को यह नहीं पता था कि यह यात्रा उनके जीवन की अंतिम यात्रा है। बुधवार को स्नान के बाद वह अपनी कार से घर आ रहे थे।
विज्ञापन

कार संजय ही चला रहा थे। उनके साथ उनकी पत्नी विद्यावती, बहन विमला निवासी झंगहा गोरखपुर और उनकी ननद बिंदु निवासी खोराबार गोरखपुर, मित्र महेश तिवारी व उनकी पत्नी किरन निवासी धनहा नायक आदि सवार थे। रात करीब तीन बजे जौनपुर जिले के सतहरिया पुलिस चौकी के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही खाली रोडवेज बस से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
कार सवार सभी लोग बुरी तरह से फंस गए। तेज आवाज और चीख-पुकार सुनकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को कटर की मदद से किसी तरह बाहर निकाला। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में भर्ती कराया गया। जहां डाॅक्टरों ने कार चालक संजय सिंह (55), बिंदु सिंह (45), विमला देवी 58 को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं विद्यावती (50), किरन देवी (40), महेश तिवारी (50) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मूलरूप से कुशीनगर जिले के पेमली ग्राम सभा के रहने वाले संजय पिछले 15 साल से श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धनहा नायक में मकान बनवाकर रहते थे। यहां वह मेडिकल स्टोर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सूचना मिलते ही परिजन जौनपुर के लिए रवाना हो गए हैं। घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है।ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें