- कोतवाली थाना क्षेत्र के बांसपार बैजौली गांव का मामला
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के बांसपार बैजौली गांव में महिला के भाई के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गंगासागर, शेषनाथ और रेखा निवासी बांसपार बैजौली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शितमला ने बताया कि भाई विनोद निवासी जंगलफर उनसे मिलने के लिए गांव आया था। इसी दौरान गांव के गंगासागर, शेषनाथ और रेखा ने विनोद को लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में विनोद के सिर में गंभीर चोट लगी और सिर फट गया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। घटना के बाद महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सदर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।