फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सुबह चटख धूप ने किया परेशान, दोपहर बाद देर शाम तक हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे दिन रही उमस भरी गर्मी की दुश्वारी, देर शाम राहत
विज्ञापन

33 अधिकतम 27 न्यूनतम रहा पारा, आज भी बारिश के आसार
महराजगंज। अगस्त के आखिरी दिनों में बदले मौसम ने उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत दी है। रविवार की सुबह तेज धूप रही जबकि दोपहर दो बजे के बाद से देर शाम तक हुई बारिश से लोगों को राहत मिली। रविवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी बारिश के आसार बने हुए हैं।
पिछले तीन दिन से मौसम लगभग हर चार से छह घंटों में बदल रहा है। कभी चटख धूप उमस बढ़ा रही है तो कभी हल्की हवा चल रही है। रविवार को सुबह छह बजे के खिली धूप हर घंटे तल्ख होती गई। हालांकि दो बजे से बादल घिरने लगे से धूप का प्रभाव कम हुआ। दो बजे के बाद से देर शाम तक हल्की बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अवदाब की स्थिति और मानसून के द्रोणी होने से पूर्वी यूपी में बारिश के आसार बने हुए हैं। बारिश होने से तापमान एक से दो डिग्री तक कम हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें