फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान को सफल बनाने पर मंथन

Sat, 20 Sep 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर तहसील सभागार में शुक्रवार को संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता उप जिलाधिकारी सदर जितेंद्र कुमार ने की। इस दौरान पांच से 31 अक्तूबर तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 11 से 31 अक्तूबर तक संचालित होने वाले दस्तक अभियान को सफल बनाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

प्रभारी खंड विकास अधिकारी सदर भोलानाथ कन्नौजिया ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करना और इनकी रोकथाम के लिए प्रभावी उपायों को लागू करना है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता, जल निकासी और मच्छरों से बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी। डिप्टी सीएमओ व सदर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने अभियान के तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी निलोत्पल कुमार ने बताया कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें