फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिला स्टेडियम में 22 से होगी जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में कबड्डी खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 22 नवंबर से जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। क्रीड़ा भारती गोरक्ष प्रांत के तत्वावधान में 24 नवंबर तक प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बालक और बालिका वर्ग की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। दोनों आयु वर्गों में बालक एवं बालिका वर्ग की 60 से अधिक टीमों के शामिल होने की संभावना है। प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा।
उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कबड्डी खेल को लोकप्रिय बनाना और इसे वर्ष 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल कराने की राष्ट्रीय मुहिम को मजबूती देना है। इसके लिए अधिक से अधिक युवाओं को कबड्डी से जोड़ने और खेल के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। साथ ही उभरती खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें