फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सर्प दंश से बालक की मौत, मची चीख-पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र के मनिकौरा गांव में मंगलवार को दिन में चार बजे मकान के भीतर काम करते समय एक बालक को सांप ने डंस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बालक के मौत की खबर से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मनिकौरा गांव निवासी बालगोविंद का आठ वर्षीय पुत्र आर्यन दिन में चार बजे के करीब मकान के अंदर कुछ ढूंढ रहा था इसी दौरान एक सांप ने उसे डंस लिया। इसके बाद बालक की हालत अत्यंत गंभीर हो गई। परिजन आनन-फानन में बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बालक के मौत की खबर परिजन में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें