फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मुुक्केबाजी व बास्केटबॉल का ट्रायल 12 को

विज्ञापन
विज्ञापन
मुुक्केबाजी व बास्केटबॉल का ट्रायल 12 को
विज्ञापन

स्टेेडियम में होगा सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल
चयनित खिलाड़ी अगले दिन मंडलीय ट्रायल में करेंगे प्रतिभाग
महराजगंज। धनेवा स्थित छत्रपति शाहू जी महराज स्टेडियम मेें मुक्केबाजी व बास्केटबॉल के सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल 12 दिसंबर को होगा। पुरुष वर्ग मुक्केबाजी तथा बास्केटबॉल के खिलाड़ियों के चयन में हिस्सा लेने के लिए इंटर कॉलेज व महाविद्यालय के खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है।
जिले स्तर पर चयनित खिलाड़ी 13 दिसंबर को गोरखपुर क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में होने वाले मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। यहां चयनित होने पर उन्हें प्रदेश स्तरीय टीम में खेलने का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 से 20 दिसंबर तक लखनऊ में प्रदेश स्तरीय पुरुष वर्ग की मुक्केबाजी प्रतियोगिता होनी है। इसी प्रकार 20 से 21 दिसंबर तक बरेली स्टेडियम में होने वाले बास्केटबॉल पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता के लिए भी खिलाड़ियों को 12 दिसंबर को जिला स्तरीय एवं 13 दिसंबर को मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखानी होगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन प्रदेश स्तरीय टीम में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें