फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद पंकज के घर आई नन्हीं परी

विज्ञापन
नवजात के साथ शहीद पंकज त्रिपाठी की पत्नी रोहिनी। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
शहीद पंकज के घर आई नन्हीं परी
विज्ञापन

- पुलवामा में शहीद हुए थे फरेंदा के हरपुर बेलहिया के पंकज त्रिपाठी
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा (महराजगंज)। पुलवामा हमले में शहीद पंकज त्रिपाठी के घर शुक्रवार भोर में किलकारी गूंजी। शहीद की पत्नी रोहिनी ने पुत्री को जन्म दिया। बेटी के जन्म पर घर के साथ ही गांव के लोग भी खुश हैं।
विज्ञापन

फरेंदा क्षेत्र के हरपुर बेलहिया निवासी ओमप्रकाश त्रिपाठी के बेटे पंकज त्रिपाठी पुलवामा हमले में शहीद हो गए थे। उस समय पत्नी रोहिनी गर्भवती थीं। गुरुवार की रात रोहिनी को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन उन्हें कस्बे के प्राइवेंट अस्पताल ले गए। चेकअप के बाद चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। शुक्रवार भोर में तीन बजे के करीब रोहिनी ने गोरखपुर के निजी अस्पताल में आपरेशन के बाद बेटी को जन्म दिया। पोती का चेहरा देख शहीद पंकज के माता-पिता की आंखें नम हो गईं। उन्हें अपनी पोती में बेटे का चेहरा नजर आ रहा है। शहीद के छोटे भाई शुभम त्रिपाठी ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें