फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल में भूकंप के झटकों से सहमा सीमावर्ती क्षेत्र

Wed, 08 Jan 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नेपाल में पिछले 21 दिनों के दौरान चार से अधिक तीव्रता के 11 भूकंप आ चुके हैं। नेपाल राष्ट्रीय भूकंप मापन एवं अनुसंधान केंद्र के मुताबिक ये भूकंप दो जनवरी से मंगलवार की अवधि के दौरान दर्ज किए गए। मंगलवार को आए भूकंप से भारतीय क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में भी महसूस किए गए। सुबह करीब 6 और 7 बजे के बीच सीमावर्ती क्षेत्र के रूपनदेही नवलपरासी में भी लोगों को भूकंप का झटका महसूस हुआ। सोहगीबरवा क्षेत्र में हल्का झटका महसूस किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह चीन के तिब्बत में 7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप का झटका नेपाल के 9 जिलों में जोरदार महसूस किया गया, जबकि कुछ और जिलों में मध्यम झटका महसूस किया गया। नेपाल की राजधानी काठमांडू और आसपास के इलाकों में लोग सहम गए।
भूकंप का केंद्र रहा लोबुचे नेपाल में खुम्बू ग्लेशियर के पास स्थित है और काठमांडू से 150 किलोमीटर पूर्व में एवरेस्ट बेस कैंप के करीब है। नेपाल के नामचे क्षेत्र के एक सरकारी अधिकारी जगत प्रसाद भुसाल ने बताया है कि नेपाल भूकंप के प्रति संवेदनशील है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें