फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

Sat, 19 Mar 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
जिला कार्यालय में कांग्रेस ने बैठक कर रणनीति बनाई। - फोटो : व‌िनाोद
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में हुई। 2017 विधान सभा चुनाव और संगठन को मजबूती पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

 जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने जनपद स्तर पर बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया है।

2017 में विधान सभा चुनाव के मद्देनजर बूथ कमेटी को गठित कर अतिशीघ्र स्थानीय मुद्दों को लेकर आंदोलन करना होगा। कहा कि खाद्य सुरक्षा बिल संसद में पास कराकर सोनिया गांधी ने जो गरीबों का लाभ पहुंचाया है वह एक सराहनीय कदम है। इसी तरह से भूमि अधिग्रहण अध्यादेश, मनरेगा, किसानों, मजदूरों के हित में है। जिसका कार्यकर्ता व्यापक प्रचार-प्रसार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश महासचिव वीरेन्द्र चौधरी ने कहा कि सपा, बसपा व भाजपा के क्रिया कलापों को प्रदेश की जनता देख चुकी है। वह कांग्रेस के प्रति आकर्षित है। प्रदेश सचिव यंत्री मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन मिश्रा, शरदेन्दु पांडेय, सेवा दल के गोपाल शाही, विधिनरायण वर्मा, विपिन पाल, अफजल अब्बासी, अशोक पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें