फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातियों से भरी बोलेरो और ट्रक में भिड़ंत, 14 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरातियों से भरी बोलेरो और ट्रक में भिड़ंत, 14 घायल
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर परसामहंथ के पास बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे बरातियों से भरी बोलेरो सामने से आ रहे ट्रक से टकराने के बाद पिकअप को भी चपेट में ले लिया। हादसे 14 बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो व पिकअप टकराने के बाद पलट गई। चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी बनकटी भिजवाया।
विज्ञापन

फरेंदा थानाक्षेत्र के बाजाडीह से बरात बृहस्पतिवार शाम को सिद्धार्थनगर गई थी। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बराती बोलेरो में सवार होकर घर लौट रहे थे। गांव से कुछ दूर पहले परसामहंथ के पास बरातियों से भरी बोलेरो पहले ट्रक से टकराई, उसके बा साइड से निकल साइड से निकल रहे पिकअप से भी टकरा गई। हादसे में बराती आकाश (20) निवासी सहजनवां, गुडडू सिंह (42) निवासी बाजारडीह फरेंदा, अरविंद गुप्ता (25) निवासी पिपराबारी फरेंदा, मोतीलाल (60) परसाबेनी फरेंदा , रामकरन (27) सहजनवां, ऋषिकेश सिंह (32) बिाजारडीह फरेंदा, अमरनाथ (18) सहजनवां, अभय कुमार (20) सहजनवां, मुद्रिका गुप्ता (46) गुजरपुरवां भैया फरेंदा, रामकिशुन गुप्ता (42) बारातगाड़ा फरेंदा व अरविंद (40) निवासी पिपराबारी समेत 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बोलेरो व पिकअप पलट गई। घायलों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने घायलों को अस्पताल भिजवाने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें