फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लापता युवक का नहर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजमंदिर गांव के समीप स्थित नहर में रविवार को एक व्यक्ति का शव मिला। उसकी शिनाख्त रविंद्र (36) निवासी ग्राम बड़गो टोला नऊडीह के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार को राजमंदिर गांव के समीप स्थित नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्काल कोल्हुई पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज राजीव सिंह मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
देर रात उसकी शिनाख्त हुई। मौके पर पहुंचे उसके पिता ने बताया कि दो दिन पहले काम के सिलसिले में घर से निकला था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई गौरव सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक की शिनाख्त के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें