फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: देवरिया शाखा नहर में उतराया मिला वृद्धा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के पास देवरिया शाखा नहर में बुधवार शाम करीब 6 बजे एक 65 वर्षीय वृद्धा का शव उतराया मिला। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना भिटौली पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची भिटौली पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। मृतका ने गुलाबी रंग की साड़ी पहन रखी थी। समाचार लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। साथ ही आसपास के गांवों में सूचित कर वृद्धा के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवाया गया है। महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें