फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, रविवार शाम से था लापता

Mon, 02 Nov 2026 12:22 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है। परिजनों से घटना के कारणों के बारे में जानकारी ली गई, लेकिन वे कोई स्पष्ट वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ग्राम पंचायत के बगदुलरी टोला निवासी 35 वर्षीय रमेश निषाद का शव सोमवार सुबह घर से करीब एक किलोमीटर दूर बगीचे में आम के पेड़ से लटकता मिला। वह रविवार शाम से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

विज्ञापन

https://www.amarujala.com/video/uttar-pradesh/maharajganj/video-body-of-35-year-old-man-found-hanging-from-mango-tree-2026-11-02

जानकारी के अनुसार, रमेश निषाद गांव में चाट-फुलकी की दुकान लगाता था। रविवार शाम को भी उसने दुकान लगाई थी। इसके बाद वह घर पहुंचा और बिना कुछ बताए फिर कहीं चला गया। परिजनों को लगा कि वह गांव में स्थित अपने दूसरे घर पर गया होगा। सोमवार सुबह जब वह वहां भी नहीं मिला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

Trending Videos
विज्ञापन

शव लटकता देख मचाया शोर

इसी दौरान किसी ने बगीचे में आम के पेड़ से शव लटकता देखा और शोर मचाया। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव की पहचान रमेश निषाद के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

मृतक की एक बेटी काजल (17) और दो बेटे अभिषेक (15) व विवेक (10) हैं। घटना के बाद पिता राधेश्याम, मां राजमति और पत्नी कलावती का रो-रोकर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है। परिजनों से घटना के कारणों के बारे में जानकारी ली गई, लेकिन वे कोई स्पष्ट वजह नहीं बता सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें