फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : संदिग्ध हरकतों पर बज उठेगा परीक्षा केंद्र का अलार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में एआई तकनीकी का उपयोग परीक्षार्थियों की निगरानी के लिए किया जाएगा। केंद्र पर लगे कैमरे रियल टाइम में ऑडियो वीडियो प्रसारित करने के साथ ही प्रत्येक परीक्षार्थी की हरकतों की स्कैनिंग भी करेंगे।
विज्ञापन

परीक्षार्थी की गतिविधि संदिग्ध लगने पर कैमरे से अटैच्ड परीक्षा केंद्र का अलार्म बजने लगेगा और तीनों कंट्रोल रूमों तक इसकी जानकारी पहुंच जाएगी। यह इंतजाम 104 केंद्रों पर डीआईओएस निर्देशन में किया जा रहा है।
जनपद के 278 माध्यमिक स्कूलों के 70,701 विद्यार्थी इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा नकलविहीन व पारदर्शी बनाने के लिए बोर्ड ने हाईटेक निगरानी तंत्र पिछले वर्ष से ही प्रभावी कर रखा है। इस बार इसमें और विस्तार किया गया है। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरों को आईडी और पासवर्ड के सहारे सीधे बोर्ड के कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें