फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बीएमटी लाइन ने टाइगर को 28 रन से हराया

Mon, 01 Apr 2024 01:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला स्टेडियम में शनिवार को बीएमटी टाइगर और बीएमटी लाइन के बीच मैच खेला गया। इसमें बीएमटी लाइन ने टाइगर को हराकर 28 रन से मैच अपने नाम कर लिया। कोच अतुल मणि ने बताया कि बीएमटी लाइन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बीएमटी लाइन ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 187 रन बनाए, जिसमें आदित्य वर्मा ने 32 गेंद में 36 रन बनाए, राजा ने 25 गेंद में 22 रन बनाए और दिव्यांश ने 16 गेंद में 18 रन बनाए।
विज्ञापन

बीएमटी टाइगर की तरफ से गेंदबाजी करने आए अनंत ने छह ओवर में 48 रन देकर तीन विकेट लिया। अभिषेक ने पांच ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिया। सिब्बु ने छह ओवर में 26 रन देकर एक विकेट लिया। बीएमटी टाइगर ने बल्लेबाजी करते हुए 27.4 ओवर ने 10 विकेट खोकर 159 रन बनाए, जिसमें अरमान ने 33 गेंद में 20 रन बनाए। आदित्य 30 गेंद में 32 रन बनाए और अंचल ने 10 गेंद में 14 रन बनाए। बीएमटी लाइन के तरफ से गेंदबाजी करने आए करन ने 4.4 ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिया। दिव्यांश ने छह ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लिया। सुभम ने तीन ओवर में 12 रन देकर दो विकेट लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें