महराजगंज। जिला स्टेडियम में बीएमटी ब्लू व बीएमटी रेट के बीच क्रिकेट का रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में बीएमटी ब्लू ने 4 रन से रेड को पराजित किया। बीएमटी ब्लू के गेंदबाज वैभव को उम्दा गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
टाॅस जीतकर बीएमटी ब्लू ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 24.2 ओवर में 10 विकेट पर 125 रन बनाया। शुभम ने 41 गेंद पर 51 रन तो जयप्रकाश ने 10 गेंद पर 10 रनों की पारी खेली। अंबरीश ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट तो धीरज ने 4 ओवर में 36 रन देकर दो विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएमटी रेड की टीम शुरुआत ठीक रही।
15 ओवर बाद विकेट गंवाने का क्रम शुरू हुआ तो 27.2 ओवर में 121 रन पर सभी विकेट खो दिए। आदित्य ने 69 गेंद पर 49 रन तो शिवराज की 25 गेंद पर 25 रनों की पारी के बाद भी हार गई। वैभव ने बेहतर गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 19 रन देकर 5 विकेट चटकाया। जयप्रकाश ने 3 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट हासिल किया। 5 विकेट प्राप्त करने वाले वैभव को अतुल मणि ने मैन ऑफ द मैच घोषित किया।