महराजगंज। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय के साथ टीम ने धनेवा धनेई में एक टॉफी, बिस्कुट की दुकान व एक दुग्ध व्यापारी से नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। अभियान के तहत इसमें से चूरन गोली, खट्टी मीठी गोली व पेड़ा (कनेफक्शनरी उत्पाद) के तीन नमूने लिए गए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजनी मौर्या, अंकित सिंह और रंजन श्रीवास्तव मौजूद रहे। संवाद