फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छह करोड़ के विकास कार्यों का खाका तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। सोमवार को ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान 6 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की योजना तैयार की गई। साथ ही 24.23 करोड़ रुपये के मनरेगा कार्यों का अनुमोदन किया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप क्षेत्र के विकास को गति देना हम सब की पहली प्राथमिकता है। प्रत्येक गांव में सड़क एवं नाली का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव ने उपस्थित सदस्यों को गांव के विकास के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इसके अलावा बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि पर विचार किया गया। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना वर्ष 2025-26 के लेबर बजट अनुमोदन व नए प्रस्ताव लिए गए। विकास खण्ड द्वारा संचालित समस्त योजना जैसे एनआरएलएम, निःशुल्क बोरिंग, ग्रामीण पेय जल, स्वच्छ शौचालय, प्रधानमंत्री आवास आदि के कियान्वयन पर विचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें