क्षेत्र पंचायत सदस्यों की रविवार को बैठक हुई। जिसमें प्रमुख संगठन के गठन पर विचार-विमर्श किया गया। फरेंदा ब्लॉक प्रमुख रामप्रकाश सिंह को प्रमुख संघ का जिलाध्यक्ष बनाया गया।
बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने यह सुझाव रखा कि संगठन का निर्माण होना आवश्यक है। क्योंकि बिना संगठन के अपने अधिकारों की मांग नहीं की जा सकती। प्रमुख संघ के अध्यक्ष डिग्गू सिंह ने क्षेत्र पंचायत प्रमुख अध्यक्ष पद के लिए राम प्रकाश सिंह का नाम प्रस्तावित किया। जिसका सभी ने समर्थन किया।
उदय प्रताप सिंह प्रमुख सिसवा को उपाध्यक्ष, राम निवास यादव प्रमुख मिठौरा संगठनमंत्री, प्रमुख परतावल हरिशंकर वर्मा महासचिव एवं किरन गुप्ता कोषाध्यक्ष चुने गए। रणजीत बहादुर सिंह संरक्षक चुने गए। रामप्रकाश सिंह ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों की समस्या का समाधान करुंगा।