पंचायत उपचुनाव में मतदाताओं ने जमकर उत्साह दिखाया। घुघुली में सर्वाधिक 70 फीसदी वोट पड़े। ग्राम प्रधान के तीन पद अनुसूचित जन जाति के थे लेकिन किसी ने उम्मीदवारी नहीं की। 777 पंचायत सदस्यों में 44 के लिए चुनाव हुए अन्य सभी निर्विरोध चुने गए। इस दौरान भारी संख्या में फोर्स मौजूद थी।
सिसवा बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक ग्राम सभा बसडील्ला, होरलापुर, फटकदौना व परसा गिदही में ग्राम सदस्य पद तथा वार्ड संख्या 26 पिपरा बाजार में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए कुल 62 फीसदी वोट डाले गए। ग्राम सदस्य पद के लिए दस व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के दो प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था।
मतदान शांतिपूर्ण तरीके से निपटने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। फरेंदा प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक के आठ वार्डंो के ग्राम पंचायत सदस्य के लिए शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। क्षेत्र के सैल्दह उर्फ कवलदह में छह वार्ड व भैसहिया में दो वार्ड के सदस्य के पद पर मतदान हुआ। घुघुली में 70 फीसदी, निचलौल में 50 फीसदी, बृजमनगंज व फरेंदा में 65, नौतनवा में 50 फीसदी व परतावल में 44 फीसदी मतदान हुआ।