फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चटख धूप ने गर्मी से किया परेशान, कल से बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
34 डिग्री रहा अधिकतम तापमान, न्यूनतम भी 28
विज्ञापन


महराजगंज। कड़ी धूप के कारण शनिवार को लोगों को गर्मी से परेशानी हुई। सुबह लगभग सात बजे ही चटख धूप खिली तो दिन चढ़ने के साथ तपिश बढ़ती गई। शाम पांच बजे तक धूप ने न सिर्फ अधिकतम बल्कि न्यूनतम तापमान को भी चढ़ा दिया। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार से एक बार फिर बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन



बीते रविवार से शुक्रवार तक हल्की बारिश, हवा व बादलों के कारण गर्मी की तपिश से लोगों को राहत मिली थी लेकिन शनिवार चटख धूप ने यह लोगों से छीनने का काम किया। पूरे दिन लोगों गर्मी से जूझना पड़ा। धूप का प्रकोप शाम पांच बजे तक बना रहा लेकिन धूप हटने के बाद भी देर रात तक उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशान रहना पड़ा। मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 जुलाई से एक बार फिर पूर्वी यूपी में बारिश शुरू होगी।
विज्ञापन

वर्जन
मानसून द्रोणी होकर उत्तर की तरफ खिसक रहा है। पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बने निम्नदाब के कारण मानसूनी बारिश 27 से एक बार फिर तराई में प्रभावी होगा।
-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विभाग केंद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें