फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किल्लत के बीच कालाबाजारी...होटल में पकड़े 12 सिलिंडर

Sat, 23 May 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में रसोई गैस की कालाबाजारी का काकस आम आदमी की परेशानी कम नहीं होने दे रहा है। प्रतिबंध के बावजूद होटलों-रेस्टोरेंट से लेकर ठेले तक पर काॅमर्शियल की जगह रसोई गैस का सिलिंडर का इस्तेमाल किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को प्रशासन की टीम ने टिकुइया चौराहे पर होटल/रेस्टोरेंट में छापेमारी की, जहां नाै घरेलू के साथ तीन व्यावसायिक सिलिंडर बरामद किए गए। कोई कागजात न दिखाने पर संचालक के खिलाफ थाना गोल्हौरा में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने टिकुइया चौराहा स्थित होटल/रेस्टोरेंट में छापेमारी की। बृहस्पतिवार को अमर उजाला के अंक में “रसोई से ज्यादा बाजार में जल रही रसोई गैस” खबर प्रकाशित कर जनहित के इस मुद्दे को प्रमुखता से उजागर किया था। इसके बाद निरीक्षण करने पहुंची प्रशासन की टीम को रेस्टोरेंट के किचन में दो घरेलू रसोई गैस सिलिंडर अवैध रूप से चूल्हे पर जलते हुए पाए गए। वहीं, स्टोर रूम की सघन जांच में स्थिति और गंभीर निकली। वहां से नाै घरेलू और तीन व्यावसायिक सिलिंडर सहित कुल 9 गैस सिलिंडर बरामद किए गए। टीम के अनुसार मौके पर किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज, पासबुक या अधिकृत कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
जांच में स्पष्ट हुआ कि होटल/रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलिंडरों का बड़े पैमाने पर व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार रेस्टोरेंट स्वामी मोहम्मद सलीम, निवासी ग्राम पंचायत गंगवल की ओर से लंबे समय से घरेलू गैस का व्यावसायिक इस्तेमाल किए जाने की आशंका है। मौके पर मिली स्थिति ने इस आशंका को और मजबूत कर दिया। कार्रवाई के बाद विभाग ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत थाना गोल्हौरा में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि जिले में गैस की कालाबाजारी और अवैध उपयोग के खिलाफ लगातार अभियान चलाने के प्रशासन के दावों के बीच होटल-रेस्टोरेंटों में घरेलू सिलिंडरों के धड़ल्ले से उपयोग पकड़े जाना निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब अभियान को और तेज करने की जरूरत : शहर के वरिष्ठ नागरिक अमरजीत चौधरी, मो. जमशेद, सत्येंद्र सिंह कहते हैं कि लगातार सामने आ रहे इन मामलों के बीच साफ है कि केवल औपचारिक कार्रवाई से स्थिति पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। बाजार में बढ़ती मांग, सप्लाई की देरी और ब्लैक मार्केटिंग ने मिलकर एक ऐसा नेटवर्क खड़ा कर दिया है, जिसमें घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग तेजी से फैल रहा है। स्थानीय लोगों और उपभोक्ताओं का मानना है कि अब कालाबाजारी और अवैध उपयोग पर रोक लगाने के लिए अभियान को और अधिक सख्ती और नियमितता के साथ तेज करने की जरूरत है ताकि व्यवस्था पर नियंत्रण स्थापित हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें