फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पीएम का जन्मोत्सव, लगाया झाड़ू- की साफ-सफाई

Tue, 17 Sep 2024 06:37 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
विज्ञापन
साफ सफाई करते भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को  जगह-जगह सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। रोडवेज परिसर में  भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने न केवल हाथों में झाड़ू लेकर सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई की, बल्कि नागरिकों को भी इसके लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन


नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सशक्त हुआ है। विश्व में भारत का डंका बज रहा है। आज  देश  भी विकास नई ऊंचाई छू रहा है। आम नागरिकों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई है, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का जीवन का क्षण क्षण अपने देश के लिए समर्पित है। उन्होंने 2047 तक देश् को विकसित  राष्ट्र बनाने के लिए जो संकल्प लिया है उसकी बानगी उनके तीसरे  कार्यकाल के पहले 100 दिन में दिखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें