हत्या, छेड़छाड़ के आरोप में फंसे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राही मासूम रजा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
भाजपा जिला संयोजक संजय पांडेय ने बताया कि प्रदेश एवं क्षेत्रीय नेतृत्व के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राही मासूम रजा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उनके खिलाफ कोतवाली में दुष्कर्म, हत्या विभिन्न आपराधी धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ है।
कहा कि यह कृत पार्टी के नीतियों एवं सिद्धांतों के विपरित है। इन कृत से पार्टी की छबि धूमिल हो रही है जिसके कारण राही मासूम रजा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करते हुए पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।